शाहजहांपुर। पुवायां रोड स्थित 220 केवीए पैना उपकेंद्र पर शनिवार को 33 केवीए मेन बेस की मरम्मत का कार्य होना है। इसके चलते सुबह आठ से नौ बजे तक शट डाउन रहेगा। इस अवधि में 33 केवीए अटसलिया, रोजा, हथौड़ा, निगोही रोड, सिंधौली, बंकाघाट, एमईएस की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। संवाद