UP: शाहजहांपुर के जलालाबाद का नाम अब परशुरामपुरी, पूर्व राज्यमंत्री सुनील भराला ने की घोषणा
Fri, 22 Aug 2025 05:02 PM IST
विकास कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/शाहजहांपुर
सार
सुनील भराला ने कहा कि जलालाबाद भगवान परशुराम की जन्मस्थली है और इसका नाम परिवर्तन सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करेगा। इसके अलावा, परिषद् भगवान परशुराम से जुड़े 56 स्थानों के जीर्णोद्धार के लिए काम कर रही है, जिसमें अरुणाचल प्रदेश के परशुराम कुंड और मध्य प्रदेश की जानापाव इंदौर साइट शामिल हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
राष्ट्रीय परशुराम परिषद के अथक प्रयासों से शाहजहांपुर के जलालाबाद का नाम अब परशुरामपुरी हो गया है। शुक्रवार को प्रेस क्लब ऑफ इंडिया, नई दिल्ली में आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व राज्यमंत्री पं. सुनील भराला ने इसकी घोषणा की। उन्होंने बताया कि मैंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गृहमंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद से पत्राचार कर इस बदलाव का अनुरोध किया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया।
विज्ञापन
भराला ने कहा कि जलालाबाद भगवान परशुराम की जन्मस्थली है और इसका नाम परिवर्तन सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करेगा। इसके अलावा, परिषद् भगवान परशुराम से जुड़े 56 स्थानों के जीर्णोद्धार के लिए काम कर रही है, जिसमें अरुणाचल प्रदेश के परशुराम कुंड और मध्य प्रदेश की जानापाव इंदौर साइट शामिल हैं। प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय प्रवक्ता एडवोकेट धर्मेंद्र शर्मा समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।