फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजा रेलवे ओवरब्रिज पर एक घंटे लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नेशनल हाईवे पर रोजा स्थित ओवरब्रिज जाम का दूसरा प्वाइंट बन गया है, जहां आए दिन जाम लगता रहता है। बृहस्पतिवार को ओवरब्रिज पर ट्राला और ट्रक के आमने-सामने फंसने से करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। इससे फंसे लोग गर्मी से भी परेशानी झेलते रहे।
विज्ञापन

लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर रोजा में स्थित रेलवे ओवरब्रिज काफी संकरा है। इस कारण पुल के ऊपर होकर वन वे ट्रैफिक निकल पाता है। गुरुवार पूर्वांन्ह करीब 11 बजे एक ट्राला रोजा ओवरब्रिज के ऊपर से गुजर रहा था। इसी एक ट्रक ओवरब्रिज के ऊपर पहुंच गया। दो के आमने-सामने आने से ओवरब्रिज पर रास्ता बंद हो गया। इसके बाद कुछ ही देर में दोनों तरफ वाहनों की लाइनें लग गईं। जाम की सूचना मिलने पर रोजा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एक तरफ की गाड़ियां रोकने के बाद पुल पर फंसे ट्रक को पीछे हटाया। इसके बाद ट्राले को आगे निकाला गया। कहीं तब जाकर 12 बजे जाम खुल सका। इसकी वजह से जाम में फंसे लोग गर्मी में बेहाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें