फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिलहर में पकड़ी गई हरियाणा में

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। हाईवे किनारे एक ढाबे के समीप हरियाणा में बनी देसी शराब की लगभग सात सौ पेटियां पकड़ी गईं, जो कंटेनर में ले जाई जा रहीं थीं। पुलिस ने कंटेनर चालक और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि कंटेनर मालिक मौके से भाग गया। पकड़ी गई शराब की कीमत लगभग 30 लाख रुपये बताई जाती है।
विज्ञापन

सीओ परमानंद पांडे ने बताया कि तिलहर कोतवाली के एसएसआई ने पुलिस टीम के साथ बुधवार सुबह हाईवे स्थित ढाबे के समीप छापा मारा। जहां उन्होंने एक कंटेनर पकड़ा, जिसमें हरियाणा में बनी देसी शराब के पौव्वे बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक शराब की पेटियों को छुपाने के लिए कंटेनर में पीछे मोटर पार्ट्स भरे हुए थे। पुलिस ने कंटेनर चालक मोहम्मद शाकिर पुत्र शमशाद निवासी बिलारी मुरादाबाद और उसके राजू पुत्र सतीश निवासी हिसार हरियाणा को दो तमंचा के साथ गिरफ्तार कर लिया। जबकि कंटेनर मालिक जाकिर पुत्र कल्लू निवासी बिलारी मुरादाबाद फरार हो गया। सीओ ने बताया कि 680 पेटी सहित 50 से अधिक टूटी हुई पेटियों में शराब बरामद हुई। बताया कि शराब हरियाणा के करनाल से कुशीनगर जा रही थी। इसकी कीमत करीब 30 लाख है। कंटेनर पर लगी नंबर प्लेट्स भी फर्जी है। कंटेनर के अंदर दो और नंबर प्लेट पाई गई है जिनकी जांच की जा रही है। कंटेनर के अंदर दो पीपा मिश्रित शराब और यूरिया भी बरामद हुई है। कंटेनर मालिक, चालक और उसके सहायक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें