गांव गुलड़िया व उसके पास के गांव दुमुकापुर के कई हिंदू परिवारों को ईसाई
धर्म से जोड़े जाने की चलाई जा रही मुहिम में शामिल अधिकतर लोगों को जादू
टोना या फिर बीमारी से निजात दिलाने के नाम पर जोड़ा जा रहा है। उक्त गांव
के कई लोगों से हुई बात में यह बात सामने आई है।
नाम उजागर न करने की
शर्त पर कई ग्रामीणों ने यह भी बताया कि कई लोगों को प्रलोभन देकर भी इस
प्रार्थना सभा में शामिल कराया जाता है। सोमवार को तहसील परिसर, बाजार समेत
कस्बे के विभिन्न स्थानों पर यह मुद्दा गर्माया रहा। इस मामले में
ज्यादातर लोग प्रशासन की उदासीनता को लेकर खासे नाराज दिखे।
बार संघ
अध्यक्ष सुरेश चंद्र सक्सेना भी इस संवेदनशील मुद्दे को प्रशासन द्वारा
गंभीरता से न लिए जाने से खफा हैं। बोले इस मामले की जितनी निंदा की जाए,
कम है। परशुराम जन्म भूमि प्रबंध समिति के अध्यक्ष विनोद चंद्र शर्मा ने
कहा कि प्रशासन को इस मामले में कड़े कदम उठाने की जरूरत है।
सामाजिक एवं
साहित्यिक संस्था के प्रदेश अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षक
विष्णु दत्त द्विवेदी ने इस प्रकरण की घोर निंदा करते हुए कि समाज के
विखंडन की इस प्रक्रिया पर प्रशासन को लगाम लगाने के लिए कड़ी कार्रवाई
करनी चाहिए। उधर, व्यापारी नेता अजय पांडेय ने भी इसके आयोजकों के खिलाफ
कार्रवाई किए जाने की मांग की है।