तिलहर स्थित राजकीय आईटीआई में उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं। स्रोत: विद्यालय
तिलहर। राजकीय आईटीआई कॉलेज के अगस्त 2024 बैच का परीक्षा परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित कर दिया गया। सत्यम दुबे ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। गौरव कुमार ने 91 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय तो कौशल मिश्रा ने 89 प्रतिशत अंक अर्जित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कॉलेज प्रशासन ने बृहस्पतिवार को सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य इंजीनियर श्याम लाल ने भी विचार रखे। उन्होंने अनुदेशक व स्टाफ के केशव सक्सेना, अंकुल सिंह, फलक नूर, शोमनी गुप्ता, नीरूपाल, प्रियंका सक्सेना, रोशनी गुप्ता और सरफराज हुसैन को भी बधाई दी। संवाद