मंगलवार दोपहर को बूंदाबांदी से पहले छाए काले बादल। संवाद
शाहजहांपुर। सुबह तेज धूप निकली। इससे उमस और गर्मी बढ़ गई। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई। दोपहर में काले बादल छाए और हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके बाद मौसम खुल गया। अगले 24 घंटे में बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं।
गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस रहा था।
अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1.6 डिग्री की गिरावट हुई। डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि वायुदाब 13 मिलीबार गिरा हुआ है। पछुआ हवा चल रही है। आर्द्रता 75 प्रतिशत है। इससे वातावरण में नमी बनी हुई है। इससे अगले 24 घंटे में बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं।