फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नदी में डूबी किशोरी का तीसरे दिन मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। खुदागंज थाना क्षेत्र के इंदरपुर गांव की रहने वाली 14 वर्षीय साजिया रविवार की दोपहर नदी पार करते समय कठिना नदी में डूब गई थी। मंगलवार की सुबह तीसरे दिन साजिया का शव घटनास्थल से पांच किलोमीटर दूर निगोही थाना क्षेत्र में भूड़खेड़ा गांव पास नदी में उतराता मिला। मंगलवार सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि साजिया गांव के ही विद्यालय में पढ़ाई करती थी। रविवार सुबह साजिया नदी पर भैंस चराने के लिए गई थी। भैंस कठिना नदी पार चली गई तो वह नाव पर बैठ नदी पार कर गई। उधर से भैंस की पूंछ पकड़कर इस पार आ रही थी। नदी के बीच में तेज बहाव होने के चलते उसके हाथ से भैंस की पूंछ छूट गई और वह नदी में डूब गई थी। तब से रोजाना साजिया की तलाश की जा रही थी। परिजनों ने बताया कि मृतका साजिया दो बहनों में बड़ी थी। उसके तीन भाई हैं। साजिया के शव को देख माता-पिता व भाई-बहन गुमसुम हो गए हैं।

पांच दिन पूर्व नदी में डूबे किशोर की तलाश जारी

शाहजहांपुर। पांच दिन पूर्व गर्रा नदी में डूबे थाना सदर बाजार क्षेत्र के निजामपुर गौटिया निवासी 17 वर्षीय किशोर दीपक की तलाश जारी है। उसका कुछ पता नहीं चल सका है। परिजन भी स्थानीय लाेगों की मदद से किशोर की तलाश कर रहे हैं। किशोर के परिजन काफी सदमे में हैं। वहीं, शुक्रवार को ही गर्रा नदी में डूबे अजीजगंज निवासी अमित का शव तीसरे दिन आरसी मिशन क्षेत्र में मिल गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें