फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहां मान न हो, वहां जाना ठीक नहीं : अरविंद

Wed, 09 Apr 2025 12:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
पुवायां के गांव बिलसड़ी खुर्द में कथा सुनाते अरविंद दी​क्षित। संवाद
विज्ञापन
पुुुुुुुुवायां। गांव बिलसड़ी खुर्द में चल रहे रामजन्म महोत्सव में मंगलवार को कथा व्यास अरविंद दीक्षित ने सती प्रसंग सुनाया।
विज्ञापन

कथा व्यास ने कहा कि सती राजा दक्ष की पुत्री थीं। दक्ष के प्रजापति बनने पर उन्होंने एक विराट यज्ञ का आयोजन किया, लेकिन नाराजगी के चलते सती और भगवान शंकर को यज्ञ में निमंत्रण नहीं भेजा। भगवान शिव ने कहा कि जहां मान न हो, वहां नहीं जाना चाहिए। फिर भी सती अपने पिता के यज्ञ में पहुंच गईं। दक्ष ने पुत्री के आने पर उपेक्षा का भाव प्रकट किया और शिव के विषय में सती के सामने ही अपमानजनक बातें कहीं। इस कारण सती ने यज्ञ कुंड में कूदकर अपने प्राण त्याग दिए।
विज्ञापन

यह खबर सुनते ही शिव ने वीरभद्र को भेजा, जिसने दक्ष का सिर काट दिया। इसके बाद दुखी शिव ने सती के शरीर को उठाकर तांडव नृत्य किया। पृथ्वी समेत तीनों लोकों को व्याकुल देखकर भगवान विष्णु ने सुदर्शन चक्र से सती के शरीर के टुकड़े कर दिए। सती के शरीर का जो हिस्सा और धारण किए आभूषण जहां-जहां गिरे वहां-वहां शक्तिपीठ अस्तित्व में आ गए।

पुवायां के गांव बिलसड़ी खुर्द में कथा सुनाते अरविंद दीक्षित। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें