हर्ष कुमार का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
बंडा। आमने-सामने बाइकों की भिड़ंत में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी में डॉक्टर ने मोहल्ला रामनगर निवासी विनोद के 25 वर्षीय पुत्र हर्ष कुमार को मृत घोषित कर दिया। दो लोगों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।
मंगलवार की शाम में हर्ष कुमार पड़ाेसी गांव कुवरपुर रत्ती निवासी देवेंद्र कुमार का पुत्र सत्यम के साथ बिलसंडा से लौट रहा था। दूसरी ओर गांव पवारनगला निवासी जैतराम का पुत्र शिवम मोहिउद्दीनपुर साप्ताहिक बाजार से सब्जी बेचकर आ रहा था। बंडा-बिलसंडा मार्ग पर बंडा गांव के पास बाइक आमने-सामने टकरा गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने हर्ष को मृत घोषित कर दिया। सत्यम व शिवम को रेफर किया है। हर्ष की दो माह पहले शादी हुई थी। कहीं बाहर मजदूरी करके सुबह ही घर आया था। मंगलवार को उसका जन्मदिन भी था। इसी खुशी में वह अपनी पत्नी प्रांसी देवी को मायके से घर विदा कर लाया था। हर्ष की मौत पर मां धन देवी पत्नी प्रांसी देवी बिलख पड़ी।