फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी भाषा को मन में बसाना आवश्यक : सुमन

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चिनौर स्थित साईं शिक्षायतन स्कूल में हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयाेजन किया गया। समारोह के समापन पर मुख्य अतिथि कवयित्री सुमन पाठक ने कहा कि विद्यालय में हिंदी पखवाड़े का आयोजन बच्चों में हिंदी के प्रति चेतना जगाने का एक अभिनव प्रयास है। किसी भाषा का ज्ञान होना गलत नहीं है, लेकिन अपनी भाषा को मन में बसाना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि कवि व वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप दीपक ने कहा कि देश के बंटवारे के समय ही यदि देश के कर्णधारों ने दृढ़ इच्छाशक्ति जुटाकर हिंदी को राष्ट्रभाषा घोषित कर दिया होता तो आज इसके लिए इतनी मशक्कत नहीं करनी पड़ती। उन्होंने हिंदी पर काव्य पाठ कर कहा कि कान्हा की मधुर बांसुरी के हर सुर पर भाती है हिंदी, मीरा के छंदों में घुलकर रसधार बहाती है हिंदी। कार्यक्रम में विभा अरोड़ा, सुंबुलवारा, सुमोना बोस, गीतांजलि मिश्रा का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें