शाहजहांपुर में साइबर अपराध पर आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में बोलते एसपी राजेश द्विवेदी। स्रोत:
शाहजहांपुर। साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को लेकर रविवार को एसपी राजेश द्विवेदी की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार में साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
एसपी ने बताया कि वर्तमान में साइबर अपराधों में लगातार वृद्धि हो रही है। इससे आम नागरिकों की व्यक्तिगत सुरक्षा, वित्तीय लेन-देन एवं गोपनीय सूचनाओं पर गंभीर खतरा पैदा हो रहा है। ऐसे अपराधों की रोकथाम एवं उनसे प्रभावी ढंग से निपटने के लिए जागरूक एवं प्रशिक्षित होना जरूरी है।
एसपी ने सभी थानों के प्रभारियों समेत साइबर हेल्प डेस्क पर नियुक्त पुलिसकर्मियों को साइबर अपराधों के स्वरूप, उनकी विवेचना की आधुनिक तकनीक, डिजिटल साक्ष्य संकलन एवं साइबर सुरक्षा के नवीनतम उपायों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, सीओ सिटी पंकज पंत मौजूद रहे।