फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खस्ताहाल सड़कों पर चलना हुआ मुश्किल, रहता है हादसे का अंदेशा

विज्ञापन
गोविंदगंज बाजार में क्षतिग्रस्त पड़ी सड़क। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। त्योहारी सीजन में भी सड़कों की स्थिति नहीं सुधर पाई है। गड्ढों से भरी खस्ताहाल सड़कों पर राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया है। वहीं, सीवर लाइन के मैनहोल के ढक्कर ऊपर-नीचे होने के कारण हादसों की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

बरसात का मौसम खत्म हो गया है। इसके बाद भी सड़कों की मरम्मत नहीं की गई है। शहर की अधिकतर मुख्य सड़कों पर गड्ढे हो गए हैं या फिर वे उखड़ गईं हैं। खस्ताहाल सड़कों पर राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया है। निशांत तिराहे से नगर निगम जाने वाली सड़क की कुछ दिन पहले ही मरम्मत कराई गई थी लेकिन खानापूरी किए जाने से फिर से गड्ढे हो गए हैं।
मोड़ पर गड्ढा होने की वजह से हादसे का खतरा बना रहता है। सदर थाने से गोविंदगंज के लिए जाने वाले रास्ते पर गड्ढों की भरमार है। व्यापारी इसके मरम्मत के लिए कई बार नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन वे इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में बाजार में काफी भीड़भाड़ रहती है। लाल इमली चौराहा से घंटाघर की ओर जाने वाली सड़क कई जगह से उखड़ गई है तो कई जगह से धंस गई है। रात में आए दिन दो पहिया वाहन चालक गड्ढों की वजह से चोटिल हो जाते हैं। इसके बाद भी संबंधित विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।


सीवर लाइनों के मैन होल के ढक्कन बने खतरनाक
शहर में सीवर लाइन डालने का काम कुछ माह पहले ही पूरा हुआ है। पहली बारिश में ही सीवर लाइन के मैनहोल के ढक्कन सड़क से ऊपर उठ गए हैं जो काफी खतरनाक हो गए हैं। खासकर दो पहिया वाहन चालकों को इनसे बचकर चलना पड़ता है। सीवर लाइन के ढक्कनों को सही करने की जिम्मेदारी जल निगम की है। जल निगम के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

शहर की सड़कों की मरम्मत कराने का काम चल रहा है। जहां पर भी सड़कें खराब हैं, उनको ठीक कराया जाएगा। सीवर लाइन के मैनहोल के ढक्कनों से संबंधित शिकायतें आ रहीं हैं। इनको ठीक कराने के लिए जल निगम के अधिकारियों से कहा गया है।
- डॉ. बिपिन कुमार मिश्र, नगर आयुक्त

गोविंदगंज बाजार में क्षतिग्रस्त पड़ी सड़क। संवाद

गोविंदगंज बाजार में क्षतिग्रस्त पड़ी सड़क। संवाद

गोविंदगंज बाजार में क्षतिग्रस्त पड़ी सड़क। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें