इस्लामिक समर कैंप के समापन पर नूरी मरकज में प्रशिक्षणार्थी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि चेयरमैन तनवीर खां ने बच्चों को पुरस्कृत करने के बाद कहा कि दीनी और दुनियाबी तालीम हासिल करके ही तरक्की का रास्ता आसान किया जा सकता है।
इस अवसर पर डॉ. उमर हयात साबरी, मदरसा सईदिया के प्रधानाचार्य मौलाना अब्दुल वकील, नूरी मरकज के अध्यक्ष इम्तियाज अली खां आदि ने समर कैंप के महत्व और उद्देश्यों पर रोशनी डालते हुए बच्चों और प्रशिक्षकों के प्रति शुक्रिया अदा किया। कैंप में दीनी तालीम में मदरसा सईदिया के सईद अंसारी ने प्रथम, उमर सईद ने द्वितीय और नाजिम बरकाती ने तृतीय, मदरसा बरकातुल उलूम के शहनाज ने प्रथम, अरीबा सलीम ने द्वितीय और शबीना ने तृतीय, मेंहदी में साक्षी प्रजापति, शबीना और अदीबा ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया।
मो. शरीफ खां के संचालन में हुए कार्यक्रम में वक्फ सईदिया के मैनेजर जावेद आलम खां ने आभार जताया। इस मौके पर मो. फैसल खां, मो. नाजिम खां, मो. अरशद खां, गुलाम कादिर खां, मो. नबी, खुशनुमा, महजबी, रियाज अहमद, सरफराज, वसीम उज्जमा खां, ओरीलाल आदि मौजूद रहे।