फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 47 स्कूलों के एमडीएम ऑडिट में मिली गड़बड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ऑडिट के दौरान स्कूलों के एमडीएम अभिलेखों में गड़बड़ी मिलने के बाद 47 विद्यालयों को 30 अक्तूबर को बीएसए कार्यालय में दोबारा से स्पष्टीकरण लेकर हाजिर होने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

तीन सितंबर को स्थानीय लेखा परीक्षा विभाग ने नगरीय क्षेत्र के अभिलेखों का ऑडिट किया था। सरकारी, सहायता प्राप्त व मदरसों के अभिलेखों में त्रुटि मिली थी। कुछ एमडीएम अभिलेखों में रुपये, गल्ला तक अंकित नहीं था। कुछ के उपभोग बाउचर भी नहीं लगाए गए थे। कई रजिस्टरों में कटिंग पाई गई थी। आपत्तियां लगने के बाद शिक्षकों को दोबारा से स्थिति स्पष्ट करने के लिए 30 अक्तूबर को बीएसए कार्यालय में बुलाया गया।
नगर शिक्षा अधिकारी की ओर कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छावनी, गुरुनानक कन्या प्राइमरी स्कूल, कंपोजिट स्कूल रोशनगंज, किला, खलीलशर्की, ककराकलां, मंडी, आर्य कन्या पाठशाला इंटर काॅलेज व आर्य महिला इंटर कॉलेज, हर कुमार पाठक, मदरसा एनुल इल्म, एबी रिच कॉलेज, एसपी कॉलेज, इस्लामिया कॉलेज समेत 47 स्कूलों को पत्र जारी किया गया। बीईओ नागेंद्र सिंह ने बताया कि गत ऑडिट में कुछ आपत्तियां की थीं। इसे 30 अक्तूबर को उपस्थिति होकर शिक्षकों को निस्तारण कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें