कलान। मनरेगा उपायुक्त यशोवर्धन सिंह ने शिकायत के आधार पर मंगलवार को सथरा धर्मपुर और बिचोला गांव जाकर वहां की गोशालाओं का जायजा लिया।
तारा यादव ने गत 20 दिसंबर को तहसील समाधान दिवस में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह को प्रार्थना पत्र देकर दोनों गोशालाओं में अनियमितताएं बरते जाने की शिकायत की थी।
गोशालाओं का जायजा लेने के बाद मनरेगा उपायुक्त ने शिकायतकर्ता तारा यादव को बुलाकर उनके बयान दर्ज किए। मनरेगा उपायुक्त ने बताया कि दोनों गोशालाओं में क्षमता से ज्यादा पशु पाए गए, लेकिन उनके चारा-पानी, टिनशेड आदि अन्य सभी व्यवस्थाएं ठीक मिलीं। इस दौरान पंचायत सचिव प्रशांत सिंह समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद