शाहजहांपुर। धान खरीद में फर्जी तरीके से क्रय केंद्रों से धान की परिवहन करने का मामला सामने आया है। इसमें दो फर्म पर नियमों की अनदेखी कर इनके विरुद्ध आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत की गई है। मामले की जांच संभागीय जांच नियंत्रक बरेली कर रहे हैं।
अनाज हैंडलिंग और परिवहन के काम में लगे दो ठेका फर्मों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई है। मैसर्स कौशिकी इंटरप्राइजेज और रुद्र इंटरप्राइजेज के विरुद्ध शिकायत की गई थी। नियमों की अनदेखी कर अनाज खरीद में ठेके दिए जाने का आरोप लगाया गया।
एफपीओ चलाने वालों को ठेका नहीं दिया जा सकता है। इसमें दोनों फर्म ने एफपीओ नहीं चलाने का शपथ पत्र भी दिया था। जिला खाद्य विपणन अधिकारी राकेश मोहन पांडेय ने बताया कि मामले की जांच संभागीय जांच नियंत्रक बरेली की ओर से की जा रही है। जांच में फर्म दोषी पाई जाती हैं उनको ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई की जाएगी। संवाद