फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अंतरराष्ट्रीय खत्री महासभा ग्रुप को मिली नई टीम, पूनम बनीं अध्यक्ष

विज्ञापन
चौक ​स्थित एक किटी हाउस में आयोजित कार्यक्रम में उप​स्थित आईकेएम की सदस्य। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अंतरराष्ट्रीय खत्री महासभा ग्रुप (आईकेएमजी) के शाहजहांपुर चैप्टर के नवीन सत्र 2026-27 की शुरुआत होने पर पूनम टंडन को सर्वसम्मति से संस्था का नया अध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

चौक स्थिति एक किटी हाउस में आयोजित कार्यक्रम में आईकेएमजी के संस्थापक राज खन्ना ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। बीना मेहरोत्रा उपाध्यक्ष और रजनी सेठ एंबेसडर नियुक्त की गईं। पूनम कपूर सचिव, सुनीता सिंह संयुक्त सचिव और रिधि बहल मीडिया प्रभारी बनीं।
उपाध्यक्ष बीना मेहरोत्रा ने सभी चयनित सदस्यों को बैज लगाकर शपथ दिलाई। अध्यक्ष पूनम टंडन को एंबेसडर रजनी सेठ ने बैज लगाकर सम्मानित किया। अध्यक्ष पूनम टंडन ने कार्यक्रम की शुरुआत सभी सदस्यों और तीन नए सदस्यों रेखा खन्ना, गुरमीत लांबा तथा ज्योति शर्मा के स्वागत से की। मनोरंजन के लिए कैसीनो थीम पर आधारित हाउजी का आयोजन किया गया। कोमल खन्ना, डिंपल टंडन, रोली टंडन, शांति, माला कपूर, वंदना मेहता, दीपशिखा, नीरू कपूर, लिपिका मेहरोत्रा आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें