शाहजहांपुर के एसएस कॉलेज के मैदान में सत्संग के लिए तैयार पांडाल। स्रोत: आयोजक
शाहजहांपुर। समर्थ गुरु डॉ.चतुर्भुज सहाय के अवतरण पर्व पर आंतरिक सत्संग समारोह का शुभारंभ शनिवार से होगा। तीन दिवसीय कार्यक्रम के लिए एसएस कॉलेज के मैदान पर पंडाल तैयार कर लिया गया है।
सत्संग के लिए शुक्रवार से साधकों और आचार्यों का पहुंचना आरंभ हो गया। उपासना के लिए विशाल पंडाल व मंच का निर्माण पूरा हो गया है। मंच के केंद्र बिंदु पर सत्संग के संस्थापक समर्थ गुरु डाॅ. चतुर्भुज सहाय का विशाल चित्र लगाया गया है। इसी के समक्ष साधक साधना करेंगे।
आचार्य ब्रजेश गुप्ता ने बताया कि साधकों के मार्गदर्शन के लिए सत्संग स्थल पर पटल बनाया है। इसमें साधकों को ठहरने की व्यवस्था की जानकारी दी जाएगी। भोजन और प्रसाद ग्रहण के लिए साधकों की ड्यूटी लगा दी गई है। वृद्धजनों को सत्संग स्थल से लाने व ले जाने के लिए ऑटो, स्कूटी आदि की व्यवस्था भी की गई है। 27 अक्तूबर तक चलने वाले आयोजन को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।