फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बंद कर दिए धान की ट्राॅलियों के टोकन, किसानों में नाराजगी

विज्ञापन
पुवायां मंडी गेट पर खड़ी धान भरी ट्राॅलियां। संवाद
विज्ञापन
पुवायां। पुवायां मंडी के धान केंद्रों पर धान बेचने आए किसानों को शुक्रवार को परेशानी उठानी पड़ी। दोपहर बाद साढ़े तीन बजे से किसानों को केंद्रों पर जाने के लिए मिलने वाले टोकन देना बंद कर दिए गए।
विज्ञापन


पुवायां मंडी में 20 धान खरीद केंद्र लगे हैं। दिवाली की छुट्टियों के बाद शुक्रवार को तौल शुरू हुई तो तमाम किसान धान लेकर मंडी पहुंचे। 54 ट्राॅलियों के टोकन काटे जाने के बाद टोकन देना बंद कर दिया गया। एक केंद्र पर रोजाना 300 क्विंटल धान खरीदने के निर्देश हैं। इस तरह रोजाना 6000 क्विंटल धान की खरीद की जानी चाहिए। किसान रामकुमार, गुड्डू, मंगल आदि ने बताया कि 54 ट्रालियों में निर्धारित से कम धान केंद्रों पर पहुंचा, लेकिन इसके बाद भी साढ़े तीन बजे से ही टोकन देना बंद कर दिया गया।
टोकन बंद होने पर किसानों ने ट्राॅली मंडी गेट से सटा कर खड़ी कर दी, जिससे आवागमन प्रभावित हो गया। मौके पर मौजूद होमगार्ड ने किसी तरह किसानों को समझाकर कुछ जगह बनवाई, जिससे आवागमन सुचारु रह सके। मंडी के सामने नाहिल पुवायां रोड पर भी धान भरी तमाम ट्रैक्टर ट्रालियां खड़ी रहीं।
विज्ञापन

-
केंद्रों पर जितना धान तौला जाना था, उतनी ट्राॅलियाें के टोकन काटे गए थे। इसके बाद टोकन काटना बंद कर दिया गया था। धान ज्यादा आने के कारण कुछ समस्या हो रही है।
विज्ञापन

- सर्वेश कुमार शुक्ला, मंडी सचिव पुवायां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें