शाहजहांपुर। सिटी पार्क रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से मंगलवार को सेंट्रल पार्क में जनगणना जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अधिकारियों ने लोगों को जनगणना के महत्व, प्रक्रिया और नागरिकों की सहभागिता के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार, सहायक नगर आयुक्त तरुण प्रताप सिंह और स्टेट ट्रेनर अनूप वर्णवाल ने बताया कि जनगणना के आंकड़े विकास योजनाओं और शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क व पानी जैसी सुविधाओं के बेहतर नियोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिओम सिंह ने की और संचालन हरिशंकर कनौजिया ने किया। इस दौरान मनिल वाजपेयी, अनिल मिश्रा, अरुण खंडेलवाल, दीपक सक्सेना और अरुण गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद