अंतर्जनपदीय हॉकी और हैंडबाल प्रतियोगिता का शुरू
पुलिस लाइंस में बुधवार को डीआईजी अशुतोष कुमार ने 65 वीं अंतर्जनपदीय हॉकी और हैंडबाल प्रतियोगिता का गुब्बारे उड़ाकर शुभारंभ किया। हैंडबाल के उद्घाटन मैच में शाहजहांपुर ने बदायूं को 20 गोल से करारी शिकस्त दी। जबकि बरेली ने मुरादाबाद को एक गोल से हराया। हॉकी में शाहजहांपुर ने बदायूं को 11-0 से करारी शिकस्त दी।
सुबह करीब साढ़े आठ बजे डीआईजी आशुतोष कुमार पुलिस लाइंस मैदान पहुंचे। उन्होंने गुब्बारे उड़ाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसके बाद उद्घाटन मैच में शाहजहांपुर और बदायूं की टीम के खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय लिया। इस मैच में शाहजहांपुर ने बदायूं को 20 गोल से हराया। इसमें शाहजहांपुर की तरफ से प्रदीप कुमार और दिव्य प्रताप ने 5-5 गोल किए, जबकि विकास सिंह और कपिल चौहान और हैदर ने 4-4 गोल किए। इसके बाद मुरादाबाद और बरेली की टीम के बीच मैच हुआ। जिसमें बरेली छह गोल किए, जबकि मुरादाबाद की तरफ से पांच गोल किए गए। इसमें मुरादाबाद की टीम एक गोल से जीत गई। शाम चार बजे से जीएफ कॉलेज मैदान में हुए हॉकी मैच में शाहजहांपुर ने बदायूं को 11 गोल से करारी शिकस्त दी। बिजनौर और बरेली के बीच हुए मैच में बरेली 4-0 ये हराया। वहीं मुदाराबाद ने रामपुर 5-2 से हराया। इस दौरान जिलाधिकारी विजय किरन आनंद, एसपी डॉ. मनोज कुमार, एसपी सिटी राजेश कुमार, एसपी ग्रामीण राकेश भारतीय, सीओ पुवायां उमेश शर्मा, सीओ तिलहर डॉ. कृष्ण गोपाल यादव, सीओ जलालाबाद उमेश त्यागी, प्रतिसार निरीक्षक विक्रम सिंह आदि मौजूद थे। प्रतियोगिता में बरेली जोन की मुरादाबाद, बिजनौर, अमरोहा, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं की टीम हिस्सा ले रही हैं, जबकि संभल और पीलीभीत की टीमें ने हिस्सा नहीं लिया। बृहस्पतिवार को शाम चार बजे से टाउनहाल हॉकी मैदान में शाहजहांपुर और बरेली के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा।