फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: स्कूल की दीवार पर टिन डालकर कब्जा हटाने के निर्देश

Sat, 26 Oct 2024 03:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
तिलहर क्षेत्र के गांव धनोरा में ग्राम चौपाल को संबोधित करते सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर
विज्ञापन
तिलहर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को धन्यौरा में आयोजित चौपाल की अध्यक्षता करते हुए ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। सरकारी स्कूल की दीवार पर टीन डालकर कब्जे की शिकायत पर उन्होंने एसडीएम सदर ज्ञानेंद्र नाथ सिंह को तीन दिन में स्कूल से अवैध कब्जा हटाकर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने गांव के कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण कर विद्यालय भवन की दशा में सुधार के निर्देश दिए। गांव की गोशाला का निरीक्षण किया। चौपाल में शिवम सिंह ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर गांव में बरातघर व श्मशान घाट बनवाने की मांग की। उन्होंने राजस्व रिकार्ड में मजरा नगला खादर का नक्शा काफी समय से न होने की शिकायत भी की। इस पर डीएम ने एसडीएम को तीन दिन में नक्शा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
इस दौरान पूर्व प्रधान पिंटू सिंह, अवधेश सिंह, पप्पू सिंह, रूम सिंह, अभिषेक सिंह आदि ने गांव के राजकीय हाईस्कूल को इंटरमीडिएट किए जाने की मांग की। ग्रामीणों ने गांव को गर्रा नदी के कटान से बचाने को तटबंध बनाने की मांग की। इस पर डीएम ने अधिकारियों को तटबंध बनवाने को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। चौपाल के बाद डीएम ने कई स्थानों पर पौधरोपण किया। इस मौके पर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर, ग्राम प्रधान रंजीत वर्मा, विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार, सीओ अमित चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें