शाहजहांपुर के रोटी गोदाम में आयोजित मीटिंग में मौजूद शिक्षक
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। रोटी गोदाम में बृहस्पतिवार को बैठक में विद्यालयवार नामांकन की समीक्षा की गई। जिन विद्यालयों में लक्ष्य के सापेक्ष नामांकन कम हुए, उनके शिक्षकों को दो दिन में घर-घर जाकर नामांकन बढ़ाने की हिदायत दी गई। साथ ही कार्रवाई किए जाने को लेकर चेताया गया। खंड शिक्षा अधिकारी अनुज सक्सेना ने कहा कि 15 मई तक बाल गणना रजिस्टर पर हाउस होल्ड सर्वे कर विद्यालय न जाने वाले बच्चों को चिह्नित करें।
पांच वर्ष से ऊपर के बच्चों को प्राथमिक और तीन से पांच वर्ष के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों पर नामांकित कराएं। एआरपी मो. लतीफ व पूर्णिमा रस्तोगी ने बाल वाटिका, मिशन प्रेरणा, स्कूल चलो अभियान आदि के विषय में जानकारी दी। कम्प्यूटर आपरेटर रविंद्र सिंह ने रसोइया चयन के आवेदन शीघ्र जमा करने की अपील की। अमिता वाजपेयी ने स्पोर्ट्स के उपभोग पोर्टल पर भरने के संबंध में अवगत कराया।
इमरान सईद व अन्य शिक्षकों ने बताया कि बैंक शासन के निर्देशों का पालन न करते हुए शून्य बैलेंस से विद्यालयों के खाते खोलने में आनाकानी कर रहे हैं। एक माह फार्म भरकर जमा करने के बाद भी खाता नंबर नहीं दिया गया, जबकि विभागीय अधिकारी खाता न खुलने पर शिक्षकों पर ही नाराज हो रहे हैं। खंड शिक्षा अधिकारी ने आश्वासन दिया कि लीड बैंक से वार्ता की जाएगी। बैठक में ममता अरोड़ा, सुशील रस्तोगी, अनिता भारती, ममता सिंह, हिना, हिमांशु, कामिल, तबस्सुम हयात, अंजू, सुनीता आदि मौजूद रहे।