फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर कड़ाई से शराब बंदी लागू करने के निर्देश

Tue, 07 Mar 2017 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
विज्ञापन
शांति व्यवस्था - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडलायुक्त और डीआईजी ने परखे सुरक्षा इंतजाम
विज्ञापन

मंडलायुक्त प्रमांशु कुमार और पुलिस उप महानिरीक्षक आशुतोष कुमार ने होली पर शांति व्यवस्था के मद्देनजर शराब बंदी को कड़ाई से लागू करने के निर्देश दिए। दोनों अधिकारियों ने कहा कि बंदी अवधि में कहीं भी शराब बिकने की शिकायत मिली तो आबकारी अधिकारी जिम्मेदार होंगे। 
मंडलायुक्त और डीआईजी सोमवार देर शाम यहां पहुंचे। उन्हाेंने विकास भवन सभागार में प्रशासन-पुलिस के अफसरों के साथ बैठक कर लाट साहब के जुलूस की सुरक्षा तैयारी की समीक्षा की। मंडलायुक्त ने कहा कि थानाध्यक्ष और अन्य सभी अधिकारी दृढ़ मनोबल और पूरे आत्मविश्वास के साथ काम करें क्योंकि शासन-प्रशासन उनके साथ है। शांति कमेटियों का पुनर्गठन कर उसमें युवाओं को शामिल करें तो वे भी पूरा सहयोग करेंगे। 
विज्ञापन

डीआईजी ने कहा कि अन्य जिलों की तरह यहां भी अतिरिक्त फोर्स आ रहा है। उन्होंने एसपी को बाहर से आने वाले पुलिस फोर्स के इस्तेमाल के बारे में सभी पुलिस अधिकारियों को अपडेट करने के निर्देश देते हुए कहा कि जुलूस के दौरान धैर्य बनाए रखते हुए दायित्व निर्वहन करें और मजिस्ट्रेट सहित सुरक्षा स्टाफ बॉडी प्रोटेक्टर अनिवार्य रूप से पहनें। डीआईजी ने संवेदनशील चिन्हित किए गए स्थानों पर सुरक्षा और धार्मिक स्थलों को ढके जाने की व्यवस्था का भी ब्यौरा लिया। 
विज्ञापन

इससे पूर्व, डीएम कर्ण सिंह चौहान ने बताया कि होली के दिन चार थाना क्षेत्रों में छोटे-बड़े जुलूस निकलते हैं। जुलूस से संबंधित सभी क्षेत्रों मेें पीस कमेटी की बैठकें हो चुकी हैं। जन सुविधाओं से संबंधित अधिकारी भी अपने कामों में जुटे हैं। एसपी केबी सिंह ने सुरक्षा तैयारियों समेत अधिकारियों की क्षेत्रवार लगाई गई ड्यूटी से अवगत कराया। बैठक में सीडीओ टीके शिबु, एडीएम जितेंद्र कुमार शर्मा व सर्वेश कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट विजय शंकर दुबे, एएसपी कमल किशोर व रमेश भारतीय, सभी एसडीएम, सीओ आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें