फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: लेखपाल और कानूनगो को निलंबित करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। समाधान दिवस में गांव पिपरी के किसान रिंकू गौतम ने रुपये लेने और जमीन की पैमाइश नहीं करने का आरोप लगाते हुए प्रार्थनापत्र दिया था। इस पर डीएम ने लेखपाल अंकेश कुमार और कानूनगो अनुम सक्सेना को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। डीएम की अध्यक्षता में हुए समाधान दिवस में 96 शिकायतें दर्ज की गईं। तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन

समाधान दिवस में किसान रिंकू गौतम ने डीएम को बताया कि वह अनुसूचित जाति के हैं। गांव में उनके पिता के नाम कृषि भूमि है, जिस पर गांव बसही के तीन सगे भाइयों ने कब्जा कर रखा है। कब्जा छोड़ने के लिए कहने पर आरोपी झगड़ा करने को तैयार हो जाते हैं। परेशान होकर उन्होंने धारा 24 के तहत वाद दायर किया था। कोर्ट से कच्ची पैमाइश के लिए आदेश हो चुका है। उनसे रुपये भी ले लिए लेकिन लेखपाल व कानूनगो कई बार कहने के बाद भी पैमाइश नहीं कर रहे।
डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम चित्रा निर्वाल को लेखपाल अंकेश कुमार, कानूनगो अनुम सक्सेना को निलंबित करने के निर्देश दिए। कहा कि अवैध कब्जे की शिकायत मिलने पर तत्काल रिपोर्ट दर्ज कराई जाए और जेल भिजवाया जाए। डीएम ने कहा कि जिस कानूनगो, लेखपाल और अन्य कर्मचारी के खिलाफ काम न करने या रुपये लेने की शिकायत मिले, उसके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का समय से सही निस्तारण कराया जाए। समाधान दिवस में एसपी राजेश द्विवेदी, सीएमओ डॉ. विवेक मिश्रा, एसडीएम चित्रा निर्वाल, जिला विकास अधिकारी ऋषिपाल सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

लेखपाल अंकेश कुमार का मूल क्षेत्र गोरा रायपुर है और अतिरिक्त में आनंदपुर पिपरी क्षेत्र भी है। प्राप्त शिकायत और डीएम के निर्देशानुसार तहसीलदार से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने पर निलंबन की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

-चित्रा निर्वाल, एसडीएम पुवायां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें