फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आवेदन लंबित होने पर एसडीओ व जेई से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना में एक माह से बिजली निगम में आवेदन लंबित होने पर डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने अधीक्षण अभियंता से संबंधित एसडीओ और जेई से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा 80 नेट मीटर इंस्टॉलेशन, 182 सोलर पावर प्लांट का निरीक्षण भी पेंडिंग है।
विज्ञापन

डीएम ने सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित अंक एवं ग्रेडिंग के आधार पर विकास कार्याें एवं पांच करोड़ से अधिक लागत की परियोजनाओं के निर्माण की समीक्षा की। उन्होंने सीएम डैशबोर्ड की प्रगति रिपोर्ट में खराब श्रेणी प्रदर्शित करने वाले विभाग के अधिकारियों को सुधार लाने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री सिंचाई योजना के तहत ड्रॉप मोर क्राॅप योजना में प्रत्येक ब्लॉक में 50-50 लोगों को एडीओ कृषि के माध्यम से अगले तीन माह में लाभ दिलाया जाए।
उन्होंने सीएमओ से एंबुलेंस 108 एवं 102 की रिपोर्ट मांगी है। पेंशन की समीक्षा करते हुए डीएम ने समाज कल्याण अधिकारी से कहा कि ब्लॉकवार शिविरों का आयोजन कर पात्रों को लाभ दिलाया जाए। उन्होंने सीवीओ को अंडा उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए। सेतु एवं सड़क निर्माण में डीएम ने लोक निर्माण विभाग को माइल स्टोन की प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें