पुवायां। बीएलओ अर्चना देवी ने एक मतदाता पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। गांव नाहिल निवासी अर्चना देवी गांव धर्मगदपुर जप्ती के प्राथमिक स्कूल में शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत हैं और पुवायां नगर में बीएलओ हैं। अर्चना देवी के अनुसार उन्होंने एक मतदाता के मोबाइल पर एसआईआर के संबंध में जानकारी देने के लिए कॉल की थी। आरोपी ने उनसे गाली-गलौज की और इसके बाद बीआरसी केंद्र पर आकर अभद्रता की। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि तहरीर पर जांच की जा रही है। संवाद