फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हनुमतधाम का सुंदरीकरण 31 मई तक पूरा करने के निर्देश

विज्ञापन
हनुमतधाम पर सुंदरीकरण का जायजा लेते डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह। स्रोत:सूचना विभाग
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी के साथ हनुमतधाम का निरीक्षण किया। उन्होंने सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की ओर संचालित हनुमत धाम सुंदरीकरण (रिवर फ्रंट) परियोजना की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि 31 मई तक कार्य पूरा कर लिया जाए।
विज्ञापन

खन्नौत नदी के पक्का पुल से नए पुल (नदी तट) तक पक्की दीवार एवं पथ विकास के साथ हनुमत धाम के चारों ओर सुंदरीकरण कार्य लगभग नौ करोड़ 35 लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा है। इसका 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि हनुमत धाम एवं नवीन पथ में प्रकाश व्यवस्था, लाइटिंग, शौचालय, छाया शेड, बैठने की समुचित व्यवस्था व अन्य आवश्यक जनसुविधाओं का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए।
उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्य गुणवत्तापूर्ण और समय से पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि यह कार्य पूर्ण होने के बाद हनुमत धाम से पक्का पुल तक यह पथ आपस में जुड़ जाएगा, जिससे लोग सुबह और शाम को टहल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें