सोमवार को गर्मी से राहत पाने के लिए गन्ने का जूस पीता युवक। संवाद
शाहजहांपुर। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है, लेकिन इसके बाद भी गर्मी से राहत नहीं मिली। सामान्य से तेज हवा चली, जिसने दिन में लू का रूप ले लिया। लखनऊ स्थित मौसम केंद्र ने अगले तीन दिन रात में गर्मी बढ़ने, 40 से 50 किमी की रफ्तार से हवा चलने और मेघ गर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना जताई है।
सोमवार को सामान्य से सात से आठ किमी अधिक तेजी से हवा चली। गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
रविवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2.7 डिग्री की गिरावट आई। उन्होंने बताया कि वायुदाब 19 मिलीबार गिरा हुआ है। आर्द्रता 26 फीसदी है। इससे वातावरण में नमी कम हुई। मंगलवार को बादल छाए रहेंगे। तापमान बढ़ने के साथ तेज हवा चलने की संभावना है।
सोमवार को गर्मी से राहत पाने के लिए गन्ने का जूस पीता युवक। संवाद