फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मेड़बंदी में लापरवाही पर राजस्व निरीक्षक के निलंबन के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने भूमि मेड़बंदी प्रकरण में लापरवाही बरतने पर राजस्व निरीक्षक रामकुमार श्रीवास्तव के निलंबन के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को जनता दर्शन में आए ग्रामीण ने आरोप लगाया था कि एक वर्ष से अधिक समय से मेड़बंदी की प्रक्रिया लंबित है। दोषपुर नगर निवासी आदेश कुमार ने डीएम को बताया कि उनकी आराजी खसरा संख्या 79क की मेड़बंदी के लिए न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया था। क्षेत्रीय कानूनगो रामकुमार श्रीवास्तव ने कच्ची तूदाबंदी किए जाने के बावजूद पत्रावली न्यायालय में दाखिल नहीं की।
विज्ञापन

आदेश कुमार ने यह भी बताया कि विपक्षी उनकी भूमि पर जबरन नींव खोद रहे हैं। विरोध करने पर विवाद और मारपीट की स्थिति उत्पन्न होती है। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के साथ आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित राजस्व निरीक्षक के निलंबन के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें