फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: छूटे निजी स्कूलों की मैपिंग के निर्देश, अब आवंटित सीटें भी भरनी होंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी विद्यालयों की मैपिंग की जाएगी। मैपिंग में छूटे हुए स्कूलों को भी जोड़ा जाएगा। इसी तरह आरटीई के तहत आवंटित सीट भी पोर्टल पर भरने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में 862 विद्यालयों की मैपिंग की गई है। इसमें कुछ वार्डों में विद्यालयों की मैपिंग गलत पाई गई है, उनमें सुधार कराने के लिए अपर राज्य परियोजना निदेशक ने बीएसए से पत्राचार किया है। सही मैपिंग होने से संबंधित क्षेत्र के बच्चों को नजदीकी विद्यालयों में प्रवेश दिलाने में सुविधा होगी। इसके अलावा प्रत्येक विद्यालय में कुल नामांकन के आधार पर आरटीई के तहत निर्धारित सीटें भी बताना होगी। इसलिए सभी विद्यालयों का नामांकन और सही मैपिंग को शुरू कराया है। पत्र आने के बाद बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव ने सभी स्कूलों को पत्र भेजकर दिशा-निर्देश दिए हैं।
इसमें बताया है कि आरटीई के तहत अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राओं का विवरण अनिवार्य रूप से आरटीई पोर्टल पर अपडेट किया जाए। जिन विद्यालयों ने अब तक विद्यार्थियों का डाटा पोर्टल पर दर्ज नहीं किया है, उन्हें इसे शीघ्र पूरा करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें