फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अभ्यर्थी बोले, गणित-हिंदी के प्रश्न आए काफी सरल

विज्ञापन
आलोक कुमार। संवाद - फोटो : credit
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा देकर लौटे अभ्यर्थियों के अनुसार, प्रश्नपत्र काफी सरल आया था। हिंदी और गणित के प्रश्न काफी सरल रहे। परीक्षा के तहत प्रथम पाली में 212 और दूसरी में 159 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह साढ़े नौ बजे जीएफ कॉलेज के ए और बी ब्लॉक, इस्लामिया इंटर कॉलेज, आर्य महिला डिग्री कॉलेज और आर्य महिला इंटर कॉलेज समेत नौ केंद्रों पर परीक्षा प्रारंभ हुई। परीक्षा को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे। अभ्यर्थियों के बैग कॉलेज के गेट पर ही जमा करा दिए गए। पुलिस ने उनकी तलाशी ली, यहां तक कि रुमाल और मास्क तक नहीं ले जाने दिया गया।
उसके बाद बायोमीट्रिक करने के बाद कक्षाओं में प्रवेश दिया गया। दोपहर 12 बजे परीक्षा छूटने के बाद आर्य महिला डिग्री कॉलेज से बाहर आए अभ्यर्थियों के चेहरे पर खुशी झलक रही थी। उनके अनुसार, प्रश्नपत्र काफी सरल आया था। डीआईओएस हरिवंश कुमार ने बताया कि पहली पाली में 3792 के सापेक्ष 3580 और दूसरी में 3633 परीक्षार्थी उपस्थित हुए।
विज्ञापन

-
प्रश्नपत्र काफी सरल आया था। गणित को लेकर सबसे ज्यादा खतरा था। उसके सवाल भी कठिन नहीं आए। सामान्य ज्ञान के प्रश्न भी सरल पूछे गए। काफी बेहतर अंक आएंगे।
- आलोक कुमार

टीईटी को लेकर काफी चिंता थी। परीक्षा के संपन्न होने से काफी राहत मिली है। अधिकतर पढ़े हुए प्रश्न ही आए थे। जिन्हें आसानी से हल कर दिया है। अब परिणाम का इंतजार है।
-अतुल कुमार

सीतापुर, लखीमपुर मार्ग के यात्रियों की रही भीड़
टीईटी में सीतापुर, लखीमपुर और फर्रुखाबाद के अभ्यर्थी आए थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थी रोडवेज बस अड्डे पर पहुंचे। उनके लिए पहले ही बसें लगा दी गईं थी। कमी पड़ने पर रिजर्व की बसों को मंगा लिया गया। एआरएम अरुण कुमार ने बताया कि सामान्य भीड़ रही। जिन्हें संबंधित मार्ग पर बस के जरिये भेज दिया गया। दूसरी ओर हरदोई, लखनऊ के अधिकतर अभ्यर्थियों ने ट्रेनों से सफर किया।

आलोक कुमार। संवाद- फोटो : credit

आलोक कुमार। संवाद- फोटो : credit

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें