जिला कारागार का निरीक्षण करते जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ओमप्रकाश मिश्रा-तृतीय। स्रोत : प
शाहजहांपुर। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विष्णु कुमार शर्मा के निर्देश पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश व प्राधिकरण सचिव ओम प्रकाश मिश्रा-तृतीय ने जिला कारागार का निरीक्षण किया।
सचिव ने बैरक नं0 9, 10 व 11 का निरीक्षण किया। बंदी प्रदीप, शमशेर आलम आदि आर्म्स एक्ट में जेल में बंद हैं। सचिव ने निर्देशित किया कि बंदियों का केस जेल लोक अदालत में लगवाया जाए। बंदी प्रताप सिंह ने बताया कि उनके पास पैरवी के लिए अधिवक्ता नहीं हैं। इस पर सचिव ने जेलर को निर्देशित किया कि वह बंदी का प्रार्थनापत्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को भेजें।
उनकी पैरवी के लिए निशुल्क अधिवक्ता नियुक्त किया जा सकेगा। सचिव ने लीगल एड क्लीनिक का रजिस्टर भी चेक किया। इस दौरान जेलर कृष्ण मुरारी गुप्ता, डिप्टी जेलर अनिल विश्वकर्मा, डिप्टी जेलर सुभाष यादव, एलएडीसीएस असिस्टेंट शालिनी और प्राधिकरण के वरिष्ठ लिपिक मो. अफजल उपस्थित रहे। संवाद