फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बंजारा समुदाय को आवास दिलाने के लिए कांग्रेसियों ने दिया ज्ञापन

विज्ञापन
जलालाबाद तहसील में ज्ञापन देने जाते कांग्रेस कार्यकर्ता व पीड़ित परिवार के लोग। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
जलालाबाद। बंजारा समुदाय के लोगों को आवास समेत कई सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए कांग्रेस के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष आलोक शर्मा शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एसडीएम दुर्गेश यादव से मिले। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देकर बंजारा समुदाय को कई योजनाओं में अपात्र बताने की जांच कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि ग्राम पंचायत ज्ञानपुर मंगोला के मजरा कोयला ज्ञानपुर में बड़ी संख्या में बंजारा समुदाय के लोग रहते हैं। यह सभी परिवार काफी गरीब होने के बावजूद सरकारी आवास समेत कई योजनाओं के लाभ से वंचित हैं। जबकि यह सभी परिवार सरकारी योजनाओं के पात्र हैं। ज्ञापन में आरोप है कि सांठगांठ के चलते इन परिवारों को सुविधाओं के नाम पर अपात्र दिखा दिया जाता है। पूर्व में इसकी शिकायत बीडीओ से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
कांग्रेस नेता ने इस मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में चेताया गया है कि कार्रवाई नहीं होने पर पार्टी कार्यकर्ता आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके सैयद तनवीर अली, राम जी शुक्ला, आशीष सिंह सोमवंशी, महेश्वर सिंह समेत बंजारा परिवारों के लोग भी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें