शाहजहांपुर। यू-डायस पोर्टल पर विद्यालय प्रोफाइल का लंबित कार्य जल्द पूरा कराने के लिए बीईओ भावलखेड़ा विनय मिश्रा ने प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रोफाइल के कार्य की शासन स्तर से समीक्षा की जा रही है। इसके बावजूद कई विद्यालयों में स्कूल प्रोफाइल एंड फैसिलिटी के तहत विद्यालय का विवरण अपडेट नहीं किया गया है।
बीईओ ने सत्र 2026-27 में विद्यालय के ड्रॉप बॉक्स में प्रदर्शित छात्रों की नामवार सूची भी उपलब्ध कराई है। प्रधानाध्यापकों को सूची की जांच कर छात्रों के विवरण का सत्यापन करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जो छात्र वर्तमान में किसी दूसरे विद्यालय में पढ़ रहे हैं, उनके संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक या इंचार्ज और अभिभावक से संपर्क कर छात्र का विवरण इंपोर्ट कराया जाए।
बीईओ ने बताया कि सभी विद्यालय यू-डायस पोर्टल पर लंबित कार्य को प्राथमिकता से पूरा करें। साथ ही छात्र-छात्राओं का विवरण जांचने के बाद ही सही तरीके से अपडेट किया जाए। संवाद