फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तिलहर में चाची की गोद से उछलकर सड़क पर गिरे नवजात ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर (शाहजहांपुर)। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइकों के टकराने के दौरान उछलकर सड़क पर गिरे मीरानपुर कटरा के गांव सैदापुर निवासी रामकृपाल के नवजात की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन




रामकृपाल की पत्नी लक्ष्मी को प्रसव पीड़ा होने पर रविवार की सुबह निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लक्ष्मी ने बच्चे को जन्म दिया। शाम को बच्चे की तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर रामकृपाल के भाई सोनू व उसकी पत्नी सरोजनी नवजात को बाइक से लेकर शाहजहांपुर के लिए रवाना हुए।

बाइक सोनू चला रहे थे। हाईवे पर रात करीब दस बजे पूर्वी भक्सी तिराहे पर उपकेंद्र के सामने उनकी बाइक सामने से आई दूसरी बाइक से टकरा गई। इस बीच सरोजनी की गोद से उछलकर नवजात सड़क पर गिर गया। परिजन तुरंत उसे तिलहर सीएचसी पर ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर चौहटिया पुलिस चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह पहुंचे। थाना प्रभारी प्रिंस शर्मा ने बताया कि तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


ट्रेन से कटकर युवक की मौत
मीरानपुर कटरा। रेलवे स्टेशन के क्रॉसिंग गेट संख्या 341 पर रात करीब आठ बजे मुगलसराय एक्सप्रेस के सामने आए बरेली के भुता थाना के गांव मरोड़ा निवासी 37 वर्षीय सतीश गंगवार की ट्रेन से कटकर मौत हो गई।
रात करीब आठ बजे हुए हादसे के बाद तिलहर रेलवे स्टेशन मास्टर की सूचना पर पुलिस ने शव को रेलवे ट्रैक से हटाकर रेल संचालन बहाल कराया। इस दौरान डाउन लाइन पर मुगलसराय एक्सप्रेस के पीछे से आई सप्त क्रांति एक्सप्रेस को 45 मिनट व वंदे भारत एक्सप्रेस को 55 मिनट मीरानपुर कटरा रेलवे स्टेशन पर रोका गया। इसके चलते यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
इंस्पेक्टर अवधेश कुमार सिंह सेंगर ने बताया कि मृतक सतीश गंगवार मरेना गांव में अपनी बहन मुकेश देवी के घर जा रहे थे। शव की परिजनों ने शिनाख्त कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें