क्षेत्र के गांव
की महिला ने थाने में तैनात एक दरोगा पर छेडख़ानी का आरोप लगाया है।
पीड़िता ने सीओ का प्रार्थना-पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
है।
महिला ने सीओ को दिए पत्र में बताया कि वह दरोगा ने उसकी टेंपो
पकड़ लिया था। जिसके कागज दरोगा ने अपने पास रख लिए थे। सोमवार को जब वह
दरोगा के आवास पर टेंपो के कागज लेने गई तो दरोगा ने उसके साथ अभद्रता करते
हुए अश्लील हरकतें करने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने देख लेने
की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर सीओ डॉ. कृष्ण गोपाल यादव ने जांच के बाद
महिला के उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।