नगर के एक मोहल्ला में रहने वाली एक युवती के साथ उसके किराएदार दुकानदार ने झांसा देकर लंबे समय से रेप किया। युवती के परिवार वालों ने रविवार की रात घर में घुसकर आरोपी की पिटाई कर दी। जब मारपीट की शिकायत करने युवक थाने गया तो पुलिस ने उसे थाने में बैठा लिया।
सूत्रों का मुताबिक आरोपी के युवती से लगभग दस-बारह साल से संबंध थे। उसने युवती के पिता की एक दुकान किराये पर ले रखी थी। लालच बस दुकान खाली नहीं कर रहा था। जब कल रात युवती ने उसके घर आकर बताया कि घर वाले एक अधेड़ के साथ उसकी शादी कर रहे हैं तो उसने समझा बुझाकर वापस घर भेजना चाहा। इसी बीच युवती के घर वाले युवक के घर पहुंच गए और जमकर पिटाई कर दी। जिससे वह लहूलुहान हो गया। रात करीब 12 बजे वह अपने साथ हुई मारपीट की शिकायत करने थाने पहुंचा तो पुलिस ने उसे थाने में बैठा लिया। आरोपी का कहना है कि दुकान खाली न करने के कारण उसके खिलाफ झूठा मामला बना कर दबाव बनाया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक इस संबंध में कोई मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था। दोनों पक्षों में बातचीत के बीच समझौता कराने के प्रयास जारी थे।