आरोप है कि उससे 20 हजार रुपये की मांग की गई। उसने घर से रुपये मंगाकर दरोगा को देने पर उसे छोड़ा गया। मुन्नालाल ने बताया कि दरोगा ने रुपयों का जिक्र करने पर गंभीर धाराओं में जेल भेजने की धमकी दी। पीड़ित ने पूरे मामले की जानकारी एसपी अशोक कुमार को दी। उसके प्रार्थना पत्र पर जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन मिला है।
एसपी देहात संजीव कुमार वाजपेयी ने कहा कि प्रार्थना पत्र प्राप्त होने के बाद मामले की जांच सीओ जलालाबाद को सौंपी गई। उनकी रिपोर्ट के बाद गुण-दोष के आधार पर अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।