फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौके पर एक भी नहीं, कागजों में साठ श्रमिक करते मिले काम

विज्ञापन
बाजपुर मुजप्ता में जांच करतीं सीडीओ। संवाद - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
चांदपुर/खुटार (शाहजहांपुर)। शुक्रवार को सीडीओ प्रेरणा शर्मा ने गांव हरिहरपुर में विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान तालाब खोदने के काम में मनरेगा के 60 श्रमिकों को काम करता दर्शाया गया, लेकिन मौके पर एक भी श्रमिक नहीं मिलने पर सीडीओ ने रोजगार सेवक के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीडीओ पहले ब्लॉक कार्यालय पहुंचीं। यहां उपस्थित पंजिका आदि का मुआयना करने के बाद सीडीओ खंड विकास अधिकारी ज्योति चौधरी के साथ गांव हरिहरपुर पहुंची। सीडीओ ने गांव में स्वच्छ शौचालय, प्रधानमंत्री आवास, निर्माणाधीन पंचायत घर आदि का निरीक्षण किया। इसके बाद सीडीओ गांवसभा हरनहाई के ही मजरा बाजपुर मुजप्ता पहुंची। गांव के लोगों ने अपात्र को आवास योजना का लाभ दिए जाने की शिकायत की थी। जांच में पता चला कि सुनील कुमार की पत्नी रेनू देवी के नाम आवास बन रहा है, जबकि वह अपात्र हैं। सीडीओ प्रेरणा शर्मा ने बीडीओ को रेनू देवी की दूसरी किस्त रोकने के निर्देश दिए।
इसके बाद सीडीओ गांव बाजपुर मुजप्ता से करीब डेढ़ किमी दूर मनरेगा के तहत खोदवाए जा रहे तालाब का निरीक्षण करने पहुंचीं। निरीक्षण के दौरान गांव तुलापुर निवासी रोजगार सेवक बिल्लू शुक्ला मौके पर मिले। उपस्थित रजिस्टर चेक करने पर पता चला कि शुक्रवार को तालाब खोदने के काम में 60 श्रमिकों को लगा दिखाया गया है और उनके हस्ताक्षर भी कराए गए हैं, लेकिन मौके पर एक भी श्रमिक काम करता नहीं मिला। सीडीओ ने बीडीओ को रोजगार सेवक के खिलाफ जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। सीडीओ ने गांव में कराए गए अन्य विकास कार्यों की भी जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जांच में सीडीओ को तालाब खोदवाने में लगे श्रमिक मौके पर नहीं मिले, इनके निर्देश पर रोजगार सेवक को गांव से हटा दिया गया है। इसी प्रकार अपात्र को आवास दिए जाने के मामले में दूसरी किस्त रोके जाने के निर्देश दिए गए हैं। -ज्योति चौधरी, बीडीओ खुटार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें