पुलिस लाइन में एफएसएल टीम से बातचीत करते एसपी सौरभ दीक्षित। स्रोत: पुलिस
शाहजहांपुर। एसपी सौरभ दीक्षित ने रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी ली और निरीक्षण करते हुए पुलिसकर्मियों की वर्दी, टर्नआउट, अनुशासन एवं शारीरिक दक्षता का जायजा लिया।
एसपी ने पुलिसकर्मियों को नियमित व्यायाम एवं प्रशिक्षण के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक फिटनेस बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। एसपी ने कहा कि अनुशासित एवं फिट पुलिस बल ही आमजन की सुरक्षा एवं सहायता को प्रभावी ढंग से सुनिश्चित कर सकता है।
इसके बाद उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं महिला आरक्षियों के प्रशिक्षण के संबंध में भी जानकारी कर निर्देश दिए। सरकारी वाहनों के रख-रखाव एवं कार्यशीलता का निरीक्षण किया। कांवड़ यात्रा के दौरान उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्तिपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। संवाद