ट्रेन की पैंटीकार का निरीक्षण करते रेलवे के अफसर। स्रोत: रेलवे
शाहजहांपुर। रेलवे अधिकारियों ने सोमवार को 15910 डाउन अवध-असम एक्सप्रेस की पेंट्रीकार का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं।
सीएमआई एसके ठाकुर और सीएचआई त्रिलोक चंद्र ने यात्रियों को परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता जांचने के लिए तैयार भोजन का परीक्षण किया और स्वयं भोजन चखकर भी देखा। साथ ही खाद्य सामग्री की गुणवत्ता एवं भंडारण व्यवस्था की भी जांच की। निरीक्षण के दौरान पेंट्रीकार से संबंधित सभी अभिलेखों का सत्यापन किया गया।
=======
एडीआरएम के आने से सतर्क रहे अफसर
मुरादाबाद से काकोरी स्टेशन तक एडीआरएम पारितोष गौतम ने विंडो से निरीक्षण किया। उनके आगमन पर रेलवे के अफसर सतर्क रहे। उनकी ट्रेन पास होने के बाद अफसरों ने राहत की सांस ली। दूसरी ओर सीनियर डीसीएम भी विशेष ट्रेन से काकोरी गए हैं। संवाद