जैतीपुर। नवादा मोड़ गांव में मंगलवार की देर रात पास में रहने वाले सगे भाइयों पुष्पेंद्र और रामसागर के बीच झगड़ा शांत करने गईं राम प्रकाश की पत्नी अनारकली (58) सिर में डंडा लगने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें सीएचसी पर प्राथमिक उपचार देकर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
अनारकली के पति की पहले ही मौत हो चुकी है। महिला की मौत के बाद पुलिस ने झगड़े में लिप्त दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। अचानक हुई घटना से उनके बेटे नीरज और बेटी विनीता का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि भाइयों के बीच विवाद शांत करने गई महिला के सिर में डंडा लग गया था। इलाज के दौरान मौत होने पर झगड़ा करने वाले दोनों भाइयों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। संवाद