नईम खां का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
मीरानपुर कटरा। आठ दिन पहले जीने से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए मोहल्ला बंगशान निवासी गायक नईम खां (45) की शुक्रवार को देर रात दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
नईम आर्केस्ट्रा पर गाना गाते थे। नईम खां 22 अगस्त को दोपहर करीब दो बजे छत से उतरते वक्त जीने से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें पहले बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया था।
देर रात उनकी मौत होने के बाद शनिवार को उनका शव यहां लाया गया। खानकाह-ए-हुसैनिया कलीमिया के समाखाने में नमाज-ए-जनाजा होने के बाद उन्हें उनके पैतृक कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक राजेश यादव, पूर्व चेयरमैन समीउश्शान खां, सगीर खां, चेयरमैन के पति दानिश जीशान खां, आरिश जीशान खां, हशमतुल्लाह खां, रईस खां आदि मौजूद रहे। संवाद