फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी मजदूरों से भरी प्राइवेट बस रोजा में हाईवे पर पलटी, एक दर्जन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर रोजा इलाके में प्रवासी मजदूरों से भरी एक प्राइवेट बस अचानक खाई में जाकर पलट गई। इसमें एक दर्जन मजदूर घायल हो गए। हालांकि अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सबको घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

हादसा बुधवार सुबह करीब पांच बजे हुआ। एक प्राइवेट बस झारखंड से प्रवासी मजदूरों को लेकर दिल्ली जा रही थी। बताते हैं कि बस में 60 सवारियां थीं। लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर रोजा इलाके में चकभिटारा गांव के समीप पहुंचने पर अचानक चालक को झपकी आ गई। इससे बस अनियंत्रित होने के बाद रोड से नीचे जाकर खाई में पलट गई। इससे बस में सवार लोग अंदर फंस गए। बस में पांच दर्जन मजदूर सवार थे। चीख पुकार मची तो उधर से गुजर रहे राहगीर जुट गए। हादसे की सूचना मिलते ही रोजा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से मजदूरों को बस से बाहर निकाला। इसमें करीब एक दर्जन लोगों के चोटें आईं। पुलिस ने घायलों को प्राथमिक उपचार करने के बाद डीसीएम में बैठाकर रवाना कर दिया। इस हादसे में एक महिला को ज्यादा चोटें आईं, जिसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक हादसे के बाद चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें