पुवायां के गांव भरतापुर के सरकारी स्कूल में बच्चों ने बनाए डस्टबिन के पोस्टर। स्रोत : शिक्षक
पुवायां। गांव भरतापुर के विद्यालय में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन करते हुए बच्चों को चार प्रकार के डस्टबिन कोड की जानकारी दी गई।
विद्यालय की शिक्षिका प्रतीक्षा ने बच्चों को बताया कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन अधिनियम में कचरे को अलग करने के लिए हरे, नीले, लाल और काले रंग की डस्टबिन लगाए गए हैं। बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन बनाकर स्वच्छता प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं नाजिश, कुसुम, पुष्पा, शबाना और अनमोल को शिक्षकों ने पुरस्कृत किया।
अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर कर विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के वरिष्ठ परिवार जनों को उपहार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में गीता, शिवानी, कुसुमा, गुड्डू सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद