फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day 2025: शाहजहांपुर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, देशभक्ति की भावना से सराबोर हुए लोग

Fri, 15 Aug 2025 12:51 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति की भावना से हर कोई ओतप्रोत नजर आया। सरकारी, गैर सरकारी, स्कूल-कॉलेज व निजी संस्थानों में ध्वजारोहण हुआ। स्कूलों में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। 
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। देश की शान तिरंगे को फहराया गया। पूरा जिला देशभक्ति की भावना से सराबोर हो गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली गई। कई जगह पर तिरंगा यात्रा भी निकाली गई।
विज्ञापन


सुबह वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने शहीद संग्रहालय में ध्वजारोहण किया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। इसके बाद टाउन हॉल स्थित महात्मा गांधी व काकोरी कांड के अमर नायकों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। डीएम धमेंद्र प्रताप सिंह ने कलक्ट्रेट और एसपी राजेश द्विवेदी ने पुलिस लाइन में झंडा फहराया है।

इससे पहले स्काउट-गाइड ने प्रभात फेरी निकाली गई। बीएसए कार्यालय से शहीद उद्यान तक छात्र-छात्राओं ने भारत माता की जय के नारे लगाए। लोदीपुर, सदर बाजार, खिरनीबाग समेत कई जगह पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर धूम मचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें