जैतीपुर। बरेली के फरीदपुर स्थित एक आवासीय स्कूल में दसवीं में पढ़ रहे पहाड़पुर निवासी अभिषेक सिंह ने बागपत में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता की ऊंची कूद स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय सहित जनपद का नाम रोशन किया।
तमाम लोगों ने उनके गांव जाकर पिता जगवीर सिंह को बधाई दी। जगवीर सिंह ने कहा कि उन्हें बेटे की कामयाबी पर बहुत खुशी है। वह देश के लिए खेलें जनपद के साथ देश का नाम रोशन करें। संवाद