फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज पूरे दिन नि:शुल्क रहेगा शहीद उद्यान

Mon, 26 Jan 2015 12:17 AM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर सोमवार को सुबह 8.30 बजे से कलक्ट्रेट समेत सभी सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा, जबकि धार्मिक स्थलों पर सामूहिक प्रार्थनाएं और अमर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण सुबह सात बजे से ही आरंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से जारी होने वाले पत्रक के अनुसार साढ़े आठ बजे कलक्ट्रेट में डीएम ध्वजारोहण करेंगी और देश की एकता-अखंडता के लिए शपथ दिलाएंगी। जिले में विभिन्न स्थानों पर स्थापित अमर शहीदों और महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण तथा अमर शहीदों की मजार पर गुलपोशी का कार्यक्रम क्षेत्रीय विशिष्टजनों की उपस्थिति में होगा। इसमें यथा संभव प्रशासनिक अधिकारी भी शिरकत करेंगे।
सुबह साढ़े नौ बजे पुलिस लाइंस में परेड होगी। इसी समय कारागार में गोष्ठी और फल वितरण, 10 बजे शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण, 12 बजे छावनी परिषद शाह क्लब गेट से साइकिल रेस, 12.45 बजे कुष्ठ आश्रम में फल वितरण, एक बजे जिला प्रशासन और स्वयंसेवी संस्थाओं के बीच मैत्री क्रिकेट मैच जीएफ कालेज में होगा।
विज्ञापन

इसके अलावा अपरान्ह दो बजे से जीआईसी से कई विभागों की झांकियों के साथ रूट मार्च निकाला जाएगा। इसमें शिक्षण संस्थाआें के छात्र-छात्राओं के अलावा एनसीसी कैडेट्स, स्काउट-गाइड और होमगार्ड शामिल होंगे। शाम चार बजे से गांधी भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। नूरी मरकज में शहीदों की स्मृति में चित्र प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। गणतंत्र दिवस पर शहीद उद्यान पूरे दिन नि:शुल्क रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें